संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से चलाई गई मुहिम के अंतर्गत कस्बा के आश्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे संगत को वितरित किए गए। आसपास के क्षेत्र को हरा भरा और स्वच्छ बनाने के लिए संस्थान s 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
संस्थान की प्रचारक साध्वी सिद्धेश्वरी भारती ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है। पर्यावरण की स्वच्छता के लिए सभी को आगे जाकर अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। वृक्षों की कटाई होने और लगातार बढ़ रहे उद्योग व कारखानों से हमारे आसपास का वातावरण दूषित हो गया है।
हमारा पर्यावरण केवल अधिक से अधिक पौधे लगाने से ही स्वच्छ हो सकता है। पौधरोपण अभियान का यह प्रथम चरण है जिसके अंतर्गत शहर व आसपास के सभी गांवों में संस्थान के सेवादारों द्वारा स्वयं ही ये पौधे लगाए जाएंगे और इनकी देखभाल की जाएगी। इसके साथ लोगों को भी अधिक से अधिक पौधरोपण करने व उनका पालन पोषण करने को लेकर संकल्प दिलवाया जाएगा।