पार्षद के साथ झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लेती मेयर सुमन बहमनी।संवाद
यमुनानगर। सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम ने दो अक्टूबर तक हर वार्ड में पौधरोपण व विशेष सफाई अभियान चलाया है। सोमवार को मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड 17 के कैंप बाजार और वार्ड 18 के जोड़ियों में स्वच्छता अभियान चलाया। मेयर ने पार्षद दीक्षित धीमान, सीएसआई अनिल नैन, भाजपा नेता जंगशेर सिंह व अन्य के साथ कैंप पार्क में और पार्षद उज्जवल ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्या रावत और अन्य लोगों के साथ जोड़ियों के राजकीय स्कूल में पौधरोपण किया। अभियान के दौरान घरों के सामने फैले कचरे को साफ किया गया। संवाद