फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विभागों के बीच अटकी पैदल पुल की योजना

Tue, 15 Jul 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-73 सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग से गुजरते बिजली के तार शिफ्टिंग कार्य को लेकर रेलवे विभाग और बिजली निगम के बीच फंसे पेंच के कारण पैदल पुल की योजना अटक गई है।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा बिजली निगम से मांगे गए दो घंटे के ब्लॉक पर बिजली निगम द्वारा जारी पत्र पर रेलवे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसी कारण माहभर से जगाधरी स्टेशन पर बने पुल को बढ़ाकर पुराना हमीदा तक ले जाने का काम बंद पड़ा है।

बता दें कि जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बने पैदल पुल को बढ़ाकर पुराना हमीदा तक ले जाने के तहत बीती 20 जून को एनएच-73 सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर पुल के साथ लगते बिजली के तारों से हादसे की आशंका के चलते रेलवे के ब्रिज डिपार्टमेंट शकूरबस्ती, नई दिल्ली के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजू नालेवाल ने बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर दो घंटे का ब्लॉक मांगा था।
विज्ञापन


लेकिन संबंधित क्षेत्र के एसडीओ सुभाषचंद्र ने उच्चाधिकारियों से मीटिंग कर रेलवे को पत्र भेजा, जिसमें बिजली निगम ने दोबारा तीन माह पूर्व हुई बैठक के दोनों ही विकल्प रेलवे के सामने रख दिए। इसके तहत रेलवे को बिजली के तारों को थोड़ी दूरी पर शिफ्ट करने के लिए बिजली निगम को दो लाख पंद्रह हजार रुपये जमा कराने थे, अन्यथा रेलवे को स्वयं ठेकेदार से यह कार्य करवाना था।

इस पत्र के जवाब में रेलवे की ओर से फिलहाल बिजली निगम को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

एक वर्ष में होना था तैयार, होने को हैं डेढ़ वर्ष
पुराना हमीदा और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों और कॉलोनियों के हजारों लोगों को कई किलोमीटर घूमकर जगाधरी रेलवे स्टेशन और यमुनानगर शहर आना पड़ता है या फिर मजबूरन उन्हें रेलवे यार्ड से रेल लाइनें पार करनी पड़ती हैं। दोनों ही सूरत में लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।

इसको लेकर कई वर्षों से दैनिक रेल यात्री संघ और अन्य कई संगठनों की ओर से जगाधरी रेलवे स्टेशन से पुराना हमीदा तक पैदल पुल बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद रेलवे की ओर से जगाधरी रेलवे स्टेशन के माल गोदाम की ओर से स्टेशन के प्लेटफार्म तक पैदल पुल बनाया गया। इसका 15 अप्रैल 2013 को केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व राज्य सभा सांसद ईश्वर सिंह ने उद्घाटन किया। उस दौरान कुमारी सैलजा ने आश्वासन दिया कि सालभर के भीतर इस पुल को बढ़ाकर पुराना हमीदा तक पहुंचा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें