फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नोनी गैंग के शूटर से तमंचा, कारतूस बरामद

Wed, 19 Feb 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कालिंदी कॉलोनी में कारोबारी के आवास पर फायरिंग के मामले में रिमांड पर चल रहे नोनी गैंग के शूटर सागर से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। फायरिंग के बाद शूटर गैंग व उसके साथ प्रवीण ने तमंचा व कारतूस रादौर में छिपा दिए थे। सागर के साथी प्रवीण को कुरुक्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस प्रवीण को भी प्रोडक्शन रिमांड पर लेगी।
सीआईए -1 प्रभारी केवल सिंह के मुताबिक बीती छह फरवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के प्लाईवुड कारोबारी हिमांशु विज के आवास पर फायरिंग की थी। जिसका मुकदमा थाना शहर यमुनानगर में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने शूटरों की तलाश में जांच शुरू की थी।सीसीटीवी कैमरे सेर पुलिस ने बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शनिवार रात को पुलिस ने आरोपी सागर उर्फ साहिल निवासी कलरा जागीर करनाल को अंबाला से काबू किया है। पुलिस के मुताबिक सागर ने अपने साथी प्रवीण के साथ वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय सागर बाइक चला रहा थ।
विज्ञापन

जबकि प्रवीण ने फायरिंग की थी। फायरिंग से पहले और बाद में कारोबारी को नोनी राणा ने फोन पर धमकी दी थी। साथ ही एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया हुआ है। आरोपी से पूछताछ कर की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें