फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पाइपलाइन लीकेज, गंदा पानी को मजबूर लोग

Mon, 15 Jul 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। खंड के गांव मुजाफ्त कलां में पिछले सात दिनों से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे। यह समस्या बस अड्डे के पास की है। जहां पर 40 साल पहले पानी के लिए पाइपलाइन डाली गई थी। पाइप पुराने होने के चलते लीकेज होने लगे हैं।
बस स्टैंड के पास रहने वाले राजकुमार, सलीम, मैनपाल, नसीम आदि ने बताया कि विभाग को कई बार ऑनलाइन के माध्यम से शिकायत भी दे चुके, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में बस स्टैंड के पास रहने वाले लोग पानी का टैंकर लाने को मजबूर हो गए हैं। राजकुमार ने बताया कि मुजाफ्त गांव उनसे एक किमी दूर है। बस स्टैंड पर रहने वाले लोग अपने खर्चे पर पानी का टैंकर लाकर पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर सैनी व पुनीत सैनी ने बताया कि पानी का पाइप सड़क से आठ फीट नीचे होने के कारण पानी की लीकेज को लोग अपने स्तर पर ही ठीक करवा रहे हैं। पब्लिक हेल्थ की तरफ से भी तीन कर्मचारी जगह का मुआयना करने आए थे, लेकिन ज्यादा गहराई होने की वजह से वह भी जवाब देकर चले गए। वहां पर रहने वाले लोगों ने मजदूरों को खुद बुलाकर पानी की लीकेज को ठीक करवाया। उधर विभाग के एसडीओ गुरदीप सिंह का कहना है मामले की जानकारी मिल चुकी है। समस्या जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें