फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आधी सर्दी बीतने के बाद राजकीय विद्यालयों में पहुंची पिन्नी व खीर

Wed, 21 Jan 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन यमुनानगर। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सर्दी का आधा मौसम बीतने के बाद आखिरकार जिले के विद्यार्थियों को पिन्नी का स्वाद मिलना शुरू हो गया है। करीब दो महीने के इंतजार के बाद कंपनी की ओर से जिले के राजकीय विद्यालयों में पिन्नियों की सप्लाई कर दी गई है। कंपनी की ओर से अभी आधी सप्लाई भेजी गई और शेष एक महीने के भीतर दी जानी है। देरी के कारण इस योजना का विद्यार्थियों को समय पर लाभ नहीं मिल पाया है।
कड़ाके की ठंड में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अतिरिक्त पोषण देने की निदेशालय ने योजना बनाई है। इसके तहत पांच महीने विद्यार्थियों को मिड-डे-मील में पिन्नी और खीर दी जानी है। परंतु जिले के विद्यार्थियों को करीब दो महीने इसका लाभ नहीं मिला। चूंकि कंपनी की ओर से समय पर पिन्नी व खीर की सप्लाई नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

वहीं दिसंबर के अंत में इसकी सप्लाई आई लेकिन वह भी अधूरी है। दूसरी तरफ कड़ाके की सर्दी के दौरान विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश रहा। इस कारण भी विद्यार्थी इस ऊर्जा देने वाले पौषटिक खाद्य पदार्थ से वंचित रहे। अभी भी जिले के विद्यालयों में मात्र एक महीने की सप्लाई दी गई है। शेष सप्लाई एक महीने के भीतर देनी है, लेकिन 25 दिन बितने के बाद भी सप्लाई नहीं है।
जिला विभाग की ओर से इसके लिए डिमांड भेजी गई है। परंतु अभी सप्लाई आने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बता दें कि इसके लिए मौलिक निदेशालय ने हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिडेड पंचकूला से अनुबंध किया है। इसके तहत 31 मार्च तक के लिए जिले के विद्यालयों में सप्लाई दी जानी है।
योजना के अनुसार सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों को पिन्नी दी जानी है। इसके लिए जिले की ओर से 65,115 विद्यार्थियों की डिमांड भेजी थी। इसके अनुसार एक माह में बच्चों को चार पिन्नियां दी जानी है। इसके अनुसार 2,60,460 पिन्नियां हर माह चाहिए। वहीं, एक नवंबर से 31 मार्च तक पांच महीने के लिए कुल 13,02,300 पिन्नियां जिले के विद्यालयों में चाहिए।
अभी तक केवल एक माह की सप्लाई आई है और चार महीने की डिमांड अभी भी लंबित है। योजना के तहत अभी जिले को 10,41,840 पिन्नियों की सप्लाई मिलनी बाकी है। इसी तरह खीर की सप्लाई भी एक महीने की आई है। बात दें कि जिले में योजना के तहत 65,115 बच्चों को यह खाद्य पदार्थ मिलने हैं। जिले की प्राथमिक पाठशाला 32 हजार और माध्यमिक विद्यालय में 30 हजार बच्चे हैं। वहीं, करीब 3100 बच्चे बाल वाटिका-3 में हैं। इन सभी को पिन्नी व खीर दी जानी है।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर स्कूलों में पिन्नियां बांटी जा रही हैं। शेष सप्लाई के लिए भी डिमांड भेजी गई है, जो जल्द आ जाएगी। - पिरथी सैनी, उपजिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें