फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विश्व योग दिवस के लिए कराई पायलट रिहर्सल

Thu, 20 Jun 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। ब्लॉक स्तर पर 21 जून को हिंदू स्कूल में मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की तैयारी के लिए पायलट रिहर्सल करवाई गई। मुख्य योग शिक्षक सतपाल शर्मा व सहयोग शिक्षक संजय आनंद ने साधकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया।
योग शिक्षक सतपाल शर्मा ने बताया की इन साधनाओं के नियमित अभ्यास से शरीर में प्राण शक्ति की वृद्धि की जा सकती है। योग साधकों को खड़े, बैठे हुए, पीठ व पेट के बल किए जाने वाले आसनों का भी अभ्यास करवाया गया। प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी व शोधन क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। योग स्थल पर एक्यूप्रेशर से उपचार बारे भी जानकारी दी गई। योग साधकों का ध्यान भी लगाया गया। इस अवसर पर समाज सेवी मंगत राम सैनी व नरेश बक्शी द्वारा भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


डीसी ने 10 से 12 जून तक अभ्यास व 19 की पायलट रिहर्सल करने के बारे में जिला स्तर पर सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे।ब्लॉक स्तर पर खंड विकास व पंचायत अधिकारी द्वारा भी खंड के सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया था। मगर 10 से 12 जून तक के अभ्यास में व 19 की पायलट रिहर्सल में सरकारी विभागों से केवल मात्र आंगनबाड़ी वर्कर ही सीडीपीओ के साथ उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से केवल मात्र दो शिक्षक व दो शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा आयुष विभाग से भी चार योग शिक्षक ही इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य किसी विभाग से कोई भी कर्मी इस आयोजन में शामिल न हुआ। योग स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पतंजलि योग समिति वा प्राण योग से जुड़े योग साधक ही योग स्थल पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें