फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाबा के भेष में भीख मांगने आए और महिला को बेहोश कर नकदी, मंगलसूत्र चुराया

Thu, 20 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रूपनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली कुशमावती को बेहोश कर दो व्यक्तियों ने घर से 20 हजार रुपये व सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। दोनों व्यक्ति गली में बाबा के भेष में भीख मांगने आए थे। महिला के होश में आने पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना जगाधरी पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश के गांव सोनादी खास निवासी कुशमावती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रूप नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। वह घरेलू महिला है। उनकी गली में 18 जून को सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो व्यक्ति बाबा की वेशभूषा में मांगने के लिए आए। आरोपियों ने उसे पीने के लिए पानी मांगा।
विज्ञापन

जब उसने आरोपियों को पीने के लिए पानी दिया तो आरोपियों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया और उसे बेहोश कर दिया। करीब दो घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसे घर में रखे 20 हजार रुपये व सोने का मंगलसूत्र गायब मिला।
विज्ञापन

उसने आसपास आरोपी व्यक्तियों की तलाश की मगर उनका कुछ भी पता नहीं चला। उसने इसकी सूचना अपने पति व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें