फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पशुओं की खुरली में मिले मांस के टुकड़े

Fri, 29 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई रोड स्थित अमन पैलेस के पास बेसहारा पशुओं के लिए बनाई गई खुरली में पॉलिथिन के अंदर मांस के टुकड़े मिलने से इलाके में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही श्रीराम गोरक्षा दल सेवा ट्रस्ट के सदस्य मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे जांच शुरू कर दी है।
अमन पैलेस ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र में बेसहारा पशुओं के लिए खुरली बनाई गई है, जहां स्थानीय लोग रोजाना हरा चारा व अन्य खाद्य सामग्री डालते हैं। वीरवार सुबह एक युवक पशुओं के लिए तरबूज के छिलके डालने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर खुरली में पड़े एक पॉलिथिन बैग पर पड़ी। बैग खोलने पर उसमें मांस के टुकड़े मिले। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोग और गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश बताते हुए नाराजगी जताई। गौरक्षा दल के सदस्य हर्षित ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। फर्कपुर थाना के एसआई बलदेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मांस किस जानवर का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें