फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त कॅरियर का विकल्प बना फोटोग्राफी : सुखविंद्र

Wed, 29 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान छात्राओं को जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थान - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फोटोग्राफी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराना और उनके कौशल को निखारना रहा। कार्यक्रम कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यशाला में करनाल से आए सुखविंद्र सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में फोटोग्राफी केवल शौक नहीं, बल्कि एक सशक्त कॅरियर विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है। उन्होंने छात्राओं को कैमरे की बेसिक सेटिंग्स, लाइटिंग, एंगल, फ्रेमिंग और कंपोजिशन के महत्व को सरल तरीके से समझाया। सुखविंद्र सिंह ने बताया कि अच्छी फोटो के लिए महंगा कैमरा जरूरी नहीं, बल्कि सही दृष्टिकोण और तकनीकी समझ अधिक अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सही रोशनी, विषय की स्पष्टता, बैकग्राउंड और समय चयन जैसी महत्वपूर्ण बातों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही प्रैक्टिकल डेमो के जरिए छात्राओं को फोटोग्राफी के टिप्स दिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नियमित अभ्यास कर अपनी रचनात्मकता को निखारें। इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होती हैं और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें