फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब लाने से मना करने पर पेट्रोल डाल लगाई आग

Sun, 23 Apr 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शराब लाने से मना करने पर आरोपी ने पहले राजमिस्त्री के कपड़े उतारकर घसीटा। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकाल उस पर डालकर आग लगा दी। राजमिस्त्री ने जमीन पर लेटकर आग बुझाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। राजमिस्त्री का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह घटना सदर जगाधरी के गांव मामली में बुधवार को हुई। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत गांव मामली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। वह अपने दोस्त चाहड़ो निवासी पप्पू के साथ बाइक पर अपनी ससुराल चुहड़पुर कलां गया था। वह बुधवार को दोपहर बाद अकेला बाइक पर लौट रहा था। मुंडाखेड़ा से होते हुए जब वह अपने गांव मामली के रास्ते पर पहुंचे तो प्रेम के ट्यूबवेल के पास उसे उनके गांव के ही भीम सिंह व पालू मिले। आरोपियों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी भीम ठेके से शराब की बोतल लेकर आया। उन तीनों ने वह शराब की बोतल पी ली। इसके बाद पालू वहां से चला गया। इसके बाद आरोपी भीम उसे कहने लगा कि पैसे दे या शराब लेकर आ। ले उसने और शराब लाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी भीम ने उसके कपड़े उतारकर घसीटा। इससे वह घायल हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसकी बाइक से पेट्रोल निकाल कर उस पर डाल दिया। आरोपी ने खेत से गेहूं का तूड़ा लेकर उसके ऊपर गिराया और माचिस से आग लगा दिया। बड़ी मुश्किल ने उसने जमीन पर लेटकर आग बुझाई।
विज्ञापन

आग लगने से वह झुलस गया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। गांव के ही लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। जब उसे होश आया तो उसके पास से मोबाइल व पांच हजार रुपये गायब थे। आरोप है कि उसका मोबाइल व नकदी आरोपी भीम ने चुराई है। पुलिस ने आरोपी भीम के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना ह आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें