फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सौ उन्नीस पेट्रोल पंपों पर नहीं मिला तेल

Tue, 21 Jul 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल पर वैट बढ़ाने और सरचार्ज लगाने के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल के चलते सोमवार को वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एकमात्र सरकारी पेट्रोल पंप पर तेल मिलने से यहां दिन भर वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। इससे पंप से लगते हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। उन वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिन्हें हड़ताल की पूर्व जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण यमुनानगर और जगाधरी शहर के सभी निजी पेट्रोल पंप बंद रहे। डीसी आफिस के नजदीक नेशनल हाईवे 73 पर स्थित सरकारी हरियाणा एग्रो पेट्रोल पंप खुला होने से यहां तेल लेने के लिए दिन भर वाहन चालकों की भारी भीड़ रही। सड़क तक वाहनों की कतार लग जाने से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं पेट्रोल पंप पर भी मारामारी की स्थिति बन गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा। पुलिस कर्मचारियों ने वाहन चालकों को लाइन में लगवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया।

122 में से तीन पंप खुले
यमुनानगर में कुल 122 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें दो रिलायंस और दो एस्सार कंपनी के हैं। बाईपास पुल के नजदीक स्थित रिलायंस पंप हड़ताल में शामिल रहा। जबकि धौड़ंग स्थित रिलायंस के पंप पर ग्राहकों को तेल दिया गया। वहीं एस्सार कंपनी के दो पंप शहर से बाहर लाडवा रोड, रादौर में हैं। इन पंपों पर ग्राहकों को तेल मिलता रहा। यमुनानगर और जगाधरी शहर में केवल एक सरकारी पंप पर ही वाहन चालकों को तेल मिल पाया।
विज्ञापन


साढ़े चार लाख लीटर डीजल और दो लाख लीटर पेट्रोल की सेल प्रभावित
डिस्ट्रिक्ट पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान बृजेश शर्मा ने बताया कि जिले के प्राइवेट पंपों पर प्रतिदिन लगभग साढ़े चार लाख लीटर डीजल और दो लाख लीटर पेट्रोल की सेल होती है। हड़ताल के कारण यह सेल प्रभावित हुई है। हड़ताल के कारण वाहन चालकों के अलावा किसान भी प्रभावित हुए। जिन इलाकों में किसान इंजन चलाकर खेतों में लगी धान की फसल को पानी दे रहे हैं, उन्हें डीजल न मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें