फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कूड़ा उठाने वाले वाहन की लोकेशन जान सकेंगे लोग

Tue, 16 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में कूड़ा उठाने में लगा एजेंसी का वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले शहरवासियों के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था अब और अधिक सुगम व पारदर्शी हो गई है। नगर निगम ने इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) मॉनिटरिंग पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से लोग कचरा कलेक्शन वाहन की लोकेशन घर बैठे ही जांच सकेंगे। मोबाइल पर ही लोगों को पता चल जाएगा कि कूड़ा लेने वाला वाहन इस वक्त कहां पर है।
अब तक नगर निगम क्षेत्र की कई कॉलोनियों में लोगों को यह पता नहीं चल पाता था कि उनके वार्ड या कॉलोनी में कचरा कलेक्शन वाहन आएगा या नहीं। यदि आएगा तो किस समय आएगा। इस कारण लोगों को लंबे समय तक वाहन का इंतजार करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान और कचरा कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शहरी स्थानीय निदेशालय की ओर से नया पोर्टल www.swm.ulbharyana.gov.in है।
विज्ञापन

इंटरनेट पर इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी शहरवासी इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। गारबेज वाहन लोकेशन विकल्प पर क्लिक करते ही संबंधित वार्ड और कॉलोनी में आने वाले कचरा कलेक्शन वाहन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का ठेका करीब 21 करोड़ में दिया गया है।
कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के पास 182 वाहन हैं। घरों से निकलने वाले कूड़े को टिप्पर के माध्यम से गुलाब नगर स्थित सेकेंडरी प्वाइंट व कैल स्थित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट में ले जाया जाता है। जहां पर कूड़े को उसकी श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग किया जाता है। कचरा कलेक्शन का कार्य ठीक से नहीं करने पर नगर निगम एजेंसी पर जुर्माना लगाता है।
विज्ञापन

शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ माहौल देना हमारी प्राथमिकता है। एसडब्ल्यूएम पोर्टल से डोर टू डोर कचरा उठान का काम करने वाली एजेंसी के वाहनों की मॉनिटरिंग की जा रही है। अब शहरवासी भी इस मॉनिटरिंग को देख सकते है। इससे उन्हें उनके वार्ड में आने वाले वाहन की भी जानकारी मिलेगी। पोर्टल पर कूड़ा लेने आए कर्मचारी का नाम व गाड़ी नंबर तक देख सकते हैं। -सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें