यमुनानगर। अपराध शाखा-1 की टीम ने तीन शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अर्जुन निवासी गांव सबलपुर माजरी, अकिंत निवासी गांव जमालपुर तथा तिलक उर्फ शैकीं निवासी गांव कलावड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से अब तक चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि वे पहले मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे और चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर छीनाझपटी की वारदात अंजाम देते थे। आरोपियों ने जिले में अब तक चार स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। संवाद