फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होला मोहल्ला समागम में कीर्तन से किया निहाल

Thu, 13 Mar 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्थानीय डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां में बुधवार श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता के साथ छह दिवसीय होला मोहल्ला समागम का आगाज हो गया। श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता से पहले भाई मोहकम सिंह पावंटा साहिब, भाई स्वर्ण सिंह, भाई राजिंदर सिंह के रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।
समागम की शुरुआत पर महंत कर्मजीत सिंह सेवा पंथी प्रधान संत निश्चल सिंह संतपुरा ट्रस्ट ने संगत का स्वागत करते हुए पूरे कार्यक्रम में परिवार सहित हाजिरी भरने की विनती की। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। इसके बाद 14 व 15 मार्च को सजने वाले महान कीर्तन दरबार में गुरबाणी सरवन श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता 14 मार्च सुबह नौ बजे होगी।
विज्ञापन

कीर्तन दरबार में सिख पंथ की सिरमौर हस्तियां, रागी, ढाडी व सेवापंथी अड्डनशाही सभा के संत महापुरुष संगत को शब्द कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल करेंगे। समागम में संत जोगा सिंह करनाल, संत सुरिंदर सिंह मीठा टीवाना, संत गुलाब सिंह माछीवाड़ा (लुधियाना), भाई हरविंदर पाल सिंह, भाई अमनदीप सिंह माता कौला, भाई ओंकार सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई सतनाम सिंह कोहाड़का हजूरी रागी श्री दरबार गुरबाणी से निहाल करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इस समागम दौरान 15 मार्च को मार्च को अमृत संचार करवाया जाएगा व 16 मार्च को सुबह 9:00 बजे डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां से नगर कीर्तन आरंभ होकर शाम को गुरुद्वारा पोंटा साहिब में संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज की ओर से बख्शीश किया गया होला मोहल्ला समागम यमुनानगर में संत पंडित निश्चल सिंह ने आरंभ किया था। अब इस समागम की सेवा महंत कर्मजीत सिंह निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें