फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गली की मरम्मत नहीं होने से लोग परेशान

Sat, 10 Feb 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में सीसी गली तोड़कर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम निवासियों के लिए सिरदर्द बन गया है। क्योंकि दो माह बाद भी पाइप लाइन के लिए जहां जहां गली गई, वहां उसकी मरम्मत नहीं की गई है।
गली में बिछी पाइप लाइन की जगह मिट्टी धंसने से गड्ढों और चारों ओर कीचड़ के हालात हैं। इस बीच स्कूली बच्चे व अन्य लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गली तोड़ सीवरेज लाइन बिछाने का काम आनंद पब्लिक स्कूल समीप से डीएवी पब्लिक स्कूल वाली सड़क तक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम एक माह पहले खत्म हो गया था, पर अभी तक इसके लिए तोड़ी गई गली की मरम्मत नहीं की गई। इससे गली से वाहन से निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस बारे में निगम आयुक्त ने कहा कि इस बारे में संबंधित अफसर से बात कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें