फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बकाया भुगतान के लिए कर्मियों ने दिया धरना

Sat, 10 Feb 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई व अन्य कर्मियों ने समान काम समान वेतन को लेकर लगातार 32वें दिन नगर निगम के यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय के गेट पर धरना दिया। इसकी अगुवाई शाखा प्रधान पपला ने की। धरना सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चला।
संघ के राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा ने बताया कि सुप्रीम के आदेशानुसार व प्रदेश सरकार के पत्र अनुसार छह नगर निगमों, 12 जिलों में पालिका परिषद में एरियर भुगतान कर दिया गया है। नगर निगम यमुनानगर में भी समान काम समान वेतन के तहत कर्मचारियों का वेतन लगा दिया गया है, जिसे आठ माह हो चुके हैं। नगर निगम प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि एक माह में एरियर भुगतान कर दिया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों में रोष है। इसके लिए 32 दिनों से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है, पर सुनवाई नहीं हो रही। अब भी मामले का हल न निकला तो कर्मचारी हड़ताल जैसा कदम उठाने पर विवश होंगे। मौके पर सर्व कर्मचारी संघ से जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, राजकुमार धारीवाल, राजकुमार ससौली, गुलजार अहमद, बलदीप तुंबी, सुरेश, रमन, श्यामलाल जठलाना, जीतो, कमलेश, राजबाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें