फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजेवाला में लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित, डायरिया की अशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। ताजेवाला में 15-20 दिनों से लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। बीमारी के चलते लोग निजी अस्पतालों से इलाज करवा रहे हैं। बीमारी का कारण गांव में गंदे पानी की सप्लाई बताया जा रहा है। गांव में पानी की पाइपलाइन कई जगह से टूटी पड़ी है।
विज्ञापन

रिजवान, वाजिद, साजिद, सलमान, साजेब, जुल्फिकार, असलम, रिहान सहित गांव के 20 से ज्यादा लोग उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित हैं। लोगों ने चिकित्सीय जांच करवाई तो इसमें मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू के मिले हैं। इसके अलावा गांव में लगभग सभी लोग किसी न किसी संक्रामक रोग से ग्रस्त हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव गंदगी से अटा पड़ा है। चारों तरफ कचरे के ढेर लगे हुए हैं। घरों में पीने के पानी की पाइपलाइन से गंदा पानी सप्लाई हो रही है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में लोगों का उपचार करवाने की गुहार लगाई है। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग से पाइपलाइन ठीक करने की मांग की है।
इस बारे में नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. जितेंद्र ने बताया कि ताजेवाला में उल्टी, दस्त व बुखार की उन्हें जानकारी नहीं है। इसके लिए वे टीम भेजकर जांच करवाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निजी अस्पतालों से ऐसे मामलों की जानकारी ली जाएगी। क्षेत्र में डेंगू के दो मरीज थे जो स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें