फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विकास की राह देख रहे तेजली कॉलोनी के लोग

Wed, 18 Jun 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सात साल से यहां के लोग विकास की राह ताक रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शासन और प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। विकास के लिए यहां के लोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार तक चुके हैं।
सरकार ने वर्ष 2017 में तेजली खेल परिसर समीप 272 पात्र लोगों के लिए 100-100 वर्ग गज जगह के प्लॉट आवंटित किए थे। कॉलोनी में आने व जाने के लिए सड़क, न पानी, न सीवरेज और न ही बिजली की खंबे लगे है। कॉलोनी के सुबे सिंह, राबिया, मुकेश, मीना, प्रदीप, बलदेव, सुरेश, सिकंदर, बानो, बीना, नरेश, रमेश, भूरा, पुनम, काका, रफी आदि ने बताया कि सैकड़ों बार नगर निगम के अधिकारियों, निवर्तमान मेयर, विधायक, कैबिनेट मंत्री के चक्कर काट चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने लोकसभा व विधनसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया और फिर आश्वासन मिलने के बाद वोटिंग कि गई अब चुनाव को भी काफी अर्सा बीत जाने के बाद आज तक कोई भी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा और अब मानसून शुरू होने वाला है और पिछली बार की तरह यहां पर फिर से 3 से 4 फीट पानी से कॉलोनी में जलभराव हो जाएगा।
मानसून में यहां पर जलभराव से जहरीले जीव जंतु घरों में घुस जाते है जिसकी वजह से रात भर जागकर काटनी पड़ती है। मूलभूत सुविधाएं न होने से यहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेजली गांव में जगह के अभाव के कारण 70 प्रतिशत लोग यहां बस भी चुके हैं। और कुछ लोग अब भी मकान बना रहे है कि कभी तो यहां का भी उद्धार होगा।
बरसात के दिनों में तो रास्ते में तीन से चार फीट तक पानी जमा हो जाता है। जिसकी वजह से घरों से निकलना और घर का राशन लाना भी मुश्किल हो जाता है और शाम के समय यहां पर जहरीले जीव जंतु भी घरों के अंदर चले जाते हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग कि है कि जल्द से जल्द कॉलोनी में सुविधाएं दी जाए।

प्रदीप कुमार ने कहा कि पिछले सात वर्ष पहले घर बनाया था। कॉलोनी के लोग कई बार इकट्ठा होकर नगर निगम व अधिकारियों के पास कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कई बार मांगपत्र सौंपा लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा, अभी कुछ दिन पहले ही पता चला कि यह कॉलोनी अन्प्रुव्ड है अभी कोई भी कार्य नहीं हो सकता।

मनप्रीत कौर ने बताया कि नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। रात के समय यहां आने में डर लगता है क्योंकि रास्ता कच्चा होने से किनारों पर झाड़ खड़े है जिनमें से कभी भी कोई भी जहरीला जीव जंतु निकल आता है। कई बार घर में बैठे होने के बावजूद भी घर में सांप, बिच्छू आदि जहरीले जीव घुस चुके हैं जिससे हर समय डर का माहौल बना रहता है।

जैतून ने कहा कि सात सालों से यहां पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा कई गांव में दिए गए प्लॉटों में सुविधाएं दी गई है लेकिन शहर से सटे तेजली गांव के लोग अभी भी विकास कार्य होने का इंतजार कर रहे हैं। जब भी अधिकारियों के पास मांगपत्र लेकर जाते है आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता। वोट देते हैं ताकि नगर निगम पार्षद, विधायक समस्याओं से निजात दिला सके।

संतराम का कहना है कि कॉलोनी में अगर सड़क का निर्माण हो जाए तो लोगों को आने जाने में सुविधा होगी क्योंकि जो कॉलोनी में रास्ता जाता है वह कच्चा और क्षतिग्रस्त है जिसके कारण बारिश के मौसम में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। बारिश के कारण यहां पर लगे अस्थाई लकड़ी के पोल भी बारिश में गिर जाते हैं जिससे करंट लगने का भी डर बना रहता है।

नगर निगम की सदन की बैठक में कॉलोनी के मुद्दे को उठा चुके हैं और लेकिन कॉलोनी अनाधिकृत है इसके लिए मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास को कॉलोनी अधिकृत करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। - राहुल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि।
विज्ञापन


इसके बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन अगर कॉलोनी निवासियों को समस्या है तो जल्द ही कॉलोनी का दौरा किया जाएगा। सरकार की तरफ से विकास कार्यों में देरी नहीं होने दी जाएगी। -सुमन बहमनी, मेयर यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें