फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में लोगों ने रखीं आठ शिकायतें

Fri, 14 Nov 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधाान ​शिविर में पहुंचे लोग व उप​स्थित अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिला सचिवालय में लगने वाले समाधान शिविर में वीरवार को कुल आठ शिकायतें आईं। इस दौरान लोगों ने बिजली बिल ठीक करवाने, सफाई कर्मचारी का तबादला, बीपीएल कार्ड बनवाने इत्यादि की शिकायतें अधिकारी के सम्मुख रखीं। शिविर नगराधीश पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में लगाया गया। सीटीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के आदेश दिए।
शिविर में पाबनी कलां निवासी राजेश कुमार ने गांव का सफाई कर्मचारी का तबादला करने की बात रखी। वहीं, कनालसी निवासी रणबीर ने विकलांगता का प्रमाण पत्र बनवाने, विजय नगर निवासी मुन्तयाज ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की समस्या शिविर में रखी। इसके अलावा यमुनानगर निवासी अर्जुन सिंह ने बिजली का बिल ठीक करवाने के बारे में शिकायत दी।
विज्ञापन

अजीतपुर निवासी श्रवण कुमार ने पानी की निकासी बारे, पाबनी कलां निवासी महक देवी ने फैमिली आईडी में आय कम करवाने बारे, जगाधरी वर्कशॉप निवासी विशाल ने थैलेसीमिया से पीड़ित होने के बावजूद दिव्यांग पेंशन न मिलने बारे, सागड़ी निवासी जय सिंह ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की समस्या रखी।
विज्ञापन

सीटीएम ने सभी लोगों की शिकायतें व समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। सीटीएम ने कहा कि अधिकारी शिविर में आई शिकायतों के समाधान को लेकर कोताही न बरतें। वहीं, कार्यालय में आने वाले लोगों के कार्य शीघ्र निपटाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें