फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने पार्कों में ट्रैक निर्माण में खामियां देखकर जताई नाराजगी

Fri, 14 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सेक्टर 18 के पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों से बात करतीं मेयर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड सात में सेक्टर-18 के पार्कों में ट्रैक का निर्माण कर रही एजेंसी के सुपरवाइजर को मेयर सुमन बहमनी के गुस्से का सामना करना पड़ा। ट्रैक निर्माण में मिली खामियों को लेकर मेयर ने सुपरवाइजर से नाराजगी जताई। मेयर ने मौके पर मौजूद एजेंसी के सुपरवाइजर को ठीक से काम करने की हिदायत दी और खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मेयर ने कहा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो जुर्माना भी किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही वह दोबारा पार्काें का निरीक्षण करेंगी। यदि फिर भी कोई खामी मिली तो एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेयर वार्ड सात में सेक्टर 18 के तीन पार्काें में निगम के सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक, पार्कों का रखरखाव रखने वाली आरडब्ल्यूए व एजेंसी के सुपरवाइजर के साथ उधम सिंह पार्क, तिकोणी पार्क व एक अन्य पार्क का निरीक्षण करने पहुंची। पार्कों के रखरखाव और व्यवस्था को देखा। पार्काें को विकसित करने के लिए किए जा रहे विकास कार्याें का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एक पार्क में ट्रैक निर्माण में खामियां मिलने पर मेयर ने एजेंसी के सुपरवाइजर की क्लास लगा दी। एक्शन में नजर आई मेयर ने सख्त लहजे में कहा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काम में किसी तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी पाई गई तो जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेयर ने निगम अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे पार्काें को विकसित करने व सुंदरीकरण कार्याें की नियमित देखरेख करें। गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान मेयर ने सेक्टर-18 एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें