फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना : एक साल में मात्र चार फीसदी लोगों ने लिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में पिछले एक साल में 5019 लोगों ने मुफ्त इलाज की सुविधा ली। इनमें बुखार से लेकर हृदय रोग, एक्सीडेंटल इंजरी जैसी बीमारियों का इलाज कराने वाले शामिल हैं। ऐसा नहीं कि जिले में बीमार पड़ने वालों की संख्या ही केवल इतनी थी। जागरूकता के अभाव में ज्यादातर ने इस योजना का लाभ नहीं लिया।
विज्ञापन

दरअसल 23 सितंबर 2018 से अगस्त 2019 तक जिले में 5019 कार्ड धारकों ने योजना का लाभ लिया। इसका कारण लोगों में योजना के प्रति जागरूकता की कमी माना जा रहा है। जिले में गोल्डन कार्ड धारकों ने सरकारी अस्पतालों के साथ ही 22 निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कई गोल्डन कार्ड धारक जानकारी नहीं होने के कारण पैनल में अधिसूचित अस्पतालों में न जाकर अन्य जगहों पर इलाज कराने चले जाते हैं। इससे उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल पाता। कई लाभार्थी ऐसे भी हैं, जिनका गोल्डन कार्ड उनको इलाज के लिए भर्ती कराने के बाद बनाया गया। इससे उन्हें काफी लाभ मिला है।
टोल फ्री पर कॉल करके जानकारी लें : जिला नोडल अधिकारी डॉ. विजय दहिया ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की जानकारी टोल फ्री नंबर 180018004444 या 14555 पर प्राप्त की जा सकती है। इन नंबरों पर 24 घंटे में किसी भी समय फोन कर पात्रता, गोल्डन कार्ड, योजना में आपका नाम है या नहीं सहित आयुष्मान भारत योजना संबंधी सभी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन

डॉ. दहिया ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत जिले से 5019 पात्र इसका लाभ पा चुके हैं। जिनमें प्राइवेट अस्पतालों से 3682, सिविल अस्पताल यमुनानगर से 660, जगाधरी अस्पताल से 531 तथा सीएचसी (रादौर, नाहरपुर, साढ़ौरा, सरस्वती नगर व बिलासपुर) से 154 ने अभी तक लाभ पाया है। इनपर तीन करोड़ 90 लाख का खर्च आया है तथा अभी तक एक लाख 30 हजार कुल कार्ड बने हैं।
आयुष्मान भारत पखवाड़ा आज से : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। पखवाड़े के अंतर्गत इस योजना में चिह्नित लाभार्थियों को जागरूक करने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जायेगा। इसके अलावा ऐसे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ या आरोग्य मित्र जिन्होंने पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करके उन्हें बेहतर चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभायी है, उन्हें सम्मनित भी किया जाएगा।
लाभ उठाने के लिए इन चरणों का करें पालन
अगर आप जानना चाहते हैं कि इस योजना का फायदा आपको मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा
- सबसे पहले आपको सरकार की वेबसाइट एमईआरए पीएमजेएवाई डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग इन करना होगा।
- लॉग इन करते ही आपको होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा।
- उसके ठीक नीचे आपको कैप्चा दिखाई देगा, जिसमें दिए गए नंबरों को आपको खाली बॉक्स में भरना होगा।
- उसके बाद जेनरेट ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करिए।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर जाएगा, जिससे वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई कर लें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमें आपको अपने राज्य के नाम का चयन करना होगा।
- इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर या कोई दूसरी उपलब्ध जानकारी डालकर अपने नाम को सर्च कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर एक बार आपका नाम रजिस्टर हो जाएं उसके बाद आप अपने राशन कार्ड या मोबाइल नंबर की मदद से ये पता कर सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें