फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को जेल से छुड़वाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को जेल से छुड़वाने की बात कहकर एक व्यक्ति ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी उसके पति को छुड़वाने के लिए डेढ़ लाख रुपये ले लिए और जरूरी कागजात लेने के बहाने महिला के घर में आ गया। जहां महिला को बातों में लगाकर आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने पर जब महिला अपने होश खो बैठी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। होश आने पर महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महिला ने प्रतापनगर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी कस्बे में चूड़ियों की दुकान है। उसका पति किसी मामले में सहारनपुर जेल में बंद है। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात गांव बच्चो निवासी सैंटी से हुई। सैंटी ने कहा कि वह उसके पति को जेल से बाहर निकलवा सकता हैं। जिस कारण उसकी सैंटी के साथ बातचीत होनी शुरू हो गई। आठ सितंबर की रात को 10 बजे बजे सैंटी ने उसे कॉल की और उसके पति के जेल से निकलवाने के लिए कुछ कागजों की मांग की। उसने कहा वह सुबह कागज देगी। लेकिन सैंटी ने कहा वह अभी सहारनपुर जा रहा है तो उसने उसे घर आकर कागजात ले जाने को कहा। इसके बाद सैंटी उसके घर आ गया। उसने सैंटी के लिए चाय बनाई। सैंटी में चाय पीने से मना कर दिया और खाना खाने के लिए कहने लगा। वह चाय वहीं पर रखकर उसके लिए खाना लेने चली गई और उसको खाना दिया। इसके बाद सैंटी ने उसको चाय पीने के लिए कहा। उसने चाय पी। चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगे। आरोप है कि नशा होने के बाद आरोपी सैंटी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बनाई। जब उसने होश आया तो उसने आरोपी को उसके खिलाफ थाने में शिकायत देने की बात कहीं तो आरोपी सैंटी ने उसे उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जिसके कारण उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत नहीं दी। महिला ने बताया कि उसने आरोपी सैंटी को डेढ़ लाख रुपये अपने पति को बाहर निकलवाने के लिए दिए हुए हैं। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसकी दुकान पर आया तो उसने उससे अपने पति को जेल से छुड़ाने की बात कहीं, लेकिन आरोपी उससे बहस करने लगा। जब उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने की बात कहीं तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी सैंटी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। प्रतापनगर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें