फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेसहारा कुत्तों के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग

Mon, 18 Aug 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के नेहरू पार्क रोड से रोष मार्च निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद देश के कई शहरों में कुत्तों पर नया विवाद छिड़ गया है। रविवार को काफी लोग हाथ में पोस्टर बैनर लेकर कुत्तों के समर्थन में सड़क पर उतरे। विभिन्न संगठनों के बैनर तले लोगों ने कुत्तों के समर्थन में रोष मार्च निकाला। रोष मार्च शहर के नेहरू पार्क से शुरू हुआ और दशहरा ग्राउंड में समाप्त हुआ। लोगों ने कुत्तों के सरंक्षण व उन्हें आबादी से बाहर न करने के समर्थन में नारेबाजी की।
इस दौरान गौरव मलिक, नेहा, स्नेहा, मोनिका, चिराग, अशोक सहित अन्य लोगों ने कहा कि कुत्तों के साथ गलत किया जा रहा है। कुत्ते हमारे पर्यावरण का हिस्सा है, इन्हें हटाकर या मिटाकर सही नहीं किया जा रहा है। कुत्ते सदियों से आबादी में ही रहते आए हैं और इंसान ही इनके पालक रहे हैं। यदि कुत्तों की संख्या बढ़ रही है तो इस पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी से दूर कर देना ठीक नहीं है। शहर में सैकड़ों लोगों ने कुत्ते रखे हैं, वे हमारे बीच रह रहे हैं और इससे किसी को परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कुत्तों का आक्रामक होने में भी इंसानों का हाथ है। बेवजह बेजुबानों पर अत्याचार करने से वे आक्रामक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें