फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बापू के चित्र देखने के लिए जर्मनी से पहुंचे लोग

Sun, 04 Oct 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में गांधी जी के चित्रों को देखते जर्मनी से आए लोग। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कस्तूरबा गांधी आश्रम रादौर में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी को देखने समाजसेवी राजकुमार कांबोज व अन्य लोग पहुंचे। जर्मनी से आए राजकुमार कांबोज व अन्य लोगों ने बापू के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में गांधी जी के जीवन पर आधारित लगभग 250 से अधिक तस्वीरें लगाई गई हैं। जिसमें बापू द्वारा किए गए आंदोलनों व उनकी दिनचर्या को दर्शाया गया है। इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार कांबोज जर्मनी ने बताया कि प्रदर्शनी में बापू के जीवन को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी बेहद शानदार है। जिसे सबको देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दुनिया को अहिंसा का संदेश देकर देश को आजाद करवाया था। प्रदर्शनी में उनके जीवन पर आधारित तस्वीरें उनके योगदान को दर्शाती हैं। इस अवसर पर क्लब के मुख्य सलाहकार डॉ. एससी सैनी, प्रधान भारत माटिया, हरजीत सिंह सैनी, निर्मल बैंडी, मोहनलाल अरोड़ा, मास्टर देवीदयाल अरोड़ा, कृष्ण आर्य, जोगिंदर सिंह, मास्टर गुरचरण सिंह, राजू गुप्ता, संदीप सैनी, ब्रह्मप्रकाश टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें