डीएवी गर्ल्स कॉलेज में मुख्य वक्ता को सम्मानित करतीं प्राचार्या। संस्थान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में पीडीपी एंड प्लेसमेंट सेल तथा इंक्यूबेशन स्किल डेवलपमेंट एंड इंप्लायमेंट जनरेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम शनिवार को संपन्न हो गया। सिरसा से आए स्किल ट्रेनर रविंद्रपाल सिंह ने छात्राओं को विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने सॉफ्ट स्किल्स, लाइफ स्किल्स, रोजगारपरक कौशल, व्यावहारिक कौशल, संचार कौशल, साक्षात्कार कौशल चर्चा की। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कौर ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर डॉ. नताशा बजाज, ममता थापर, सुषमा शर्मा, परमेश कुमार व डॉ. शिखा मौजूद रहीं। संवाद