फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैमिली आईडी ठीक कराने को भटक रहे लोग

Wed, 19 Jun 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर व गांवों में लोग फैमिली आईडी में आ रही त्रुटियों को दूर करने के लिए अपने अपने संबंधित स्कूलों, सरपंचों के पास चक्कर काट रहे हैं। स्कूलों में कोई भी कर्मचारी फैमिली आईडी ठीक करने के लिए नहीं पहुंचने से भारी गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही हैं।
लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले एक सरकारी पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें कहा गया था कि जिन लोगों की फैमिली आईडी में त्रुटियां हैं, वे अपने गांव के संबंधित स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र या सरपंच से संपर्क कर अपनी त्रुटियों ठीक करवा लें। लोग पिछले पांच दिनों से स्कूलों, सरपंचों के चक्र काट रहे हैं लेकिन किसी भी स्कूल में प्रशासन की तरफ से कोई भी कर्मचारी फैमिली आईडी ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ, राजेंद्र, मोहित, विकास, नीलम, माया देवी, रूपिंद्र कौर, रीना देवी, ममता, राजीव कुमार ने कहा कि वह पहले ही कई महीने से फैमिली आईडी को ठीक करने के लिए धक्के खा रहे हैं। अब उन्हें उम्मीद जगी थी कि शायद अब उनकी फैमिली आईडी की त्रुटि ठीक होगी परंतु अब उन्हें तपती गर्मी में और भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें