फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विधानसभा व निगम चुनाव की घोषणा से फिर न रुके विकास, धड़ाधड़ लग रही ई-निविदा

Wed, 19 Jun 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता में थमी विकास कार्यों की गति दोबारा रफ्तार पकड़ रही है। नगर निगम व विधानसभा चुनाव आ रहे हैं, इसलिए उनकी घोषणा पर आचार संहिता से विकास कार्य रुकने की आशंका है। इसे ध्यान में रख नगर निगम अफसर लोस चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद से धड़ाधड़ ई-निविदा लगा रहे हैं।
गत 10 दिन में ही शहर के नए-पुराने 10 करोड़ रुपये से होने वाले कामों के लिए ई-निविदा लगी है। अधिकांश कामों को पूरा करने की अवधि तीन से चार माह है। यानी जून के आखिर या जुलाई के शुरू में ई-निविदा प्रक्रिया पूरी होती तो अक्तूबर तक यह काम पूरे जाएंगे। नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के अंतर्गत जिन कामों की ई-निविदा गई हैं, उनमें कइयों के लिए लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ई-निविदा लग गई थी, पर आचार संहिता लगने से प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

इन कामों सहित जिनमें ठेकेदार या एजेंसियां नहीं मिल पाए, उनके लिए भी दोबारा ई-निविदा लगाई है। इसमें सभी कॉलोनियों को पहचान दिलाने के लिए 42.35 लाख से साइन बोर्ड लगाने, विभिन्न वार्डों में 56.22 लाख से शौचालय व केयर टेकर रूम बनाने सहित 11 वार्डों में पाइप बिछाने व गलियों-नालियां व अन्य निर्माण कार्य हैं। निगमायुक्त आयुष सिन्हा का कहना है कि प्रयास है कि सभी कामों को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। इसके लिए ईनिविदा लगाई जा रही है।
वार्ड 22 केआंबेडकर पुरम में 12.71 लाख रुपये से डॉ. बीआर आंबेडकर चेरिटेबल सोसाइटी भवन के प्रथम तल पर हाल का निर्माण, विशाल कॉलोनी में 7.52 लाख रुपये से प्रीतम दास के घर से राजेंद्र के घर तक एनपी-2 पाइप बिछाने सहित गली का निर्माण व गोल्डनपुरी में 47.07 लाख रुपये से एनपी-2 पाइप बिछेगी।
त्यागी गार्डन में 6.55 लाख रुपये से प्रवीन के घर से विकास के घर और पटियाला क्लीनिक के सामने व मेडिसिन सेंटर से अजय त्यागी के घर तक एनपी-2 पाइप बिछाने सहित गली का निर्माण होगा। गोल्डनपुरी में 13.34 लाख रुपये से वाल्मीकि धर्मशाला का काम पूरा होगा।
वार्ड 12 के 1.20 करोड़ रुपये से बाडी माजरा समीप लगे आईपीएस की मशीनरी के पार्ट्स इंस्टॉल होंगे। रायपुर कॉलोनी में 7.51 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर में फुटपाथ, बरांदेह में शेड का निर्माण और शौचालय व रसोई की मरम्मत। बाडी माजरा में ही निगम की भूमि पर 36.91 लाख रुपये से और राजा गार्डन में 1.66 लाख रुपये से हीरा पेट्रोल पंप के पास चहारदीवारी होगी। पांसरा गांव में 3.80 लाख रुपये से रेलवे फाटक के पास हाई मास्ट लाइट लगेगी।
वार्ड आठ की प्रोफेसर कॉलोनी में 26.73 लाख रुपये से बेस्ट भाई करियाना से डीएवी स्कूल व हजरा के घर से डीएवी स्कूल ग्राउंड व बलिंद्र के घर से पंजाब ड्राई क्लीनर तक 350 एमएम व 250 एमएम डाया की एनपी-2 पाइप बिछेगी। इतने ही आकार की कॉलोनी में अन्य जगहों पर 46.90 लाख रुपये से एनपी-2 पाइप बिछेंगी। 31.70 लाख रुपये से विधायक निवास के पीछे सोसाइटी ग्राउंड का नवीनीकरण होगा।
वार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर में 8.46 लाख रुपये से मिट्टी भराई, इसी कॉलोनी के शहीद रॉकी हर्बल पार्क व लाडो पार्क में 15.45 लाख रुपये से और लाडली रोड पर 2.03 लाख रुपये से गेट का निर्माण व ममीदी गांव में 12.24 लाख रुपये से श्मशान घाट की चहारदीवारी और श्मशान घाट के पास 41.17 लाख रुपये से रिवेन्यू रास्ते का निर्माण व 4.23 लाख रुपये से पुराना हमीदा निगम की भूमि पर तारबंदी होगी।
वार्ड 15 में 19.74 लाख रुपये से पंचायती गुरुद्वारा से पुराना रादौर रोड व गौरव इलेक्ट्रिकल की दुकान से वेदी सलाई मशीन वाया राधा कृष्ण दुकान तक आरसीसी नाले का निर्माण व महिंद्र मित्तल वाली गली में एनपी-2 पाइप बिछेगी। इसी वार्ड में शहीद भगत सिंह चौक का 15.03 लाख में नवीनीकरण व छोटी लाइन पर 2.96 लाख रुपये से डी-प्लान में कवर्ड ड्रेन का निर्माण होगा।
वार्ड नौ सुंदर नगर में 31.23 लाख रुपये से इंदु बहल के घर से मोहन सिंह भाटी व राणा के घर से गणेश मंदिर तक गली व ड्रेन निर्माण। मॉडल कॉलोनी में 31.29 लाख रुपये से अशोक बग्गा की दुकान से कुलदीप सिंह की दुकान तक बॉक्स टाइप नाले व आर्य समाज मंदिर से एनपी मेहता के घर व अशोक बग्गा के घर से विजय लांबा के घर तक एनपी-2 पाइप बिछेगी।
वार्ड 18 के आंबेडकर नगर में 41.54 लाख रुपये से 200 मीटर डाया की एनपी-2 पाइप बिछाने सहित आरसीसी गली का और जवाहर नगर में 64.20 लाख रुपये से रेलवे लाइन समीप रिवेन्यू रास्ते का निर्माण होगा।
वार्ड 16 के 18.27 लाख रुपये से लक्ष्मी गार्डन में शिव शंकर स्कूल से बॉम्बे शटरिंग स्टोर तक आरसीसी नाले का निर्माण व 30.35 लाख रुपये से वीर सावरकर पार्क का नवीनीकरण व लेबर बिल्डिंग, सीएससी सेंटर व शौचालय में टाइल वर्क होगा। वार्ड 11 के 53.82 लाख रुपये से तेजली स्टेडियम समीप गधौली के कम्युनिटी सेंटर के सामने दीवार व 25.45 लाख रुपये से चर्च वाली गली से कंडेला क्रिकेट अकादमी वाया दड़वा गांव तक रास्ते का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वार्ड 18 के पतासगढ़ में 8.26 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर का काम पूरा होगा। जवाहर नगर में 49.93 लाख रुपये से साईं मेडिकल से फौजी के प्लॉट तक एनपी-2 पाइप बिछाने सहित गली का निर्माण होगा। वार्ड 19 के ससौली गांव में 7.36 लाख रुपये से ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार का निर्माण। वार्ड 21 में 12.77 लाख रुपये से स्वामी दयानंद पार्क का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें