फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महेंद्र सिंह डेरा कॉलोनी में समस्याओं से लोग परेशान

Mon, 01 Dec 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर की महिंद्र सिंह डेरा कॉलोनी में जमा गंदा पानी। संवाद - फोटो : लहरपुर में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में बैठते यात्री।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के वार्ड नंबर-14 की बकाना रोड स्थित महिंद्र सिंह डेरा कॉलोनी विकास कार्यों को लेकर तरस रही है। यह एकमात्र ऐसी कॉलोनी है, जिसमें न तो पीने के पानी और न ही सीवरेज की कोई व्यवस्था है। सरकारी विकास के दावे इस कॉलोनी में नजर नहीं आ रहे हैं। इससे कॉलोनी के लोगों में सरकार व नगरपालिका के प्रति भारी रोष है।
कॉलोनी के निवासी जंगशीर, नशीर खान, नफीस, लालचंद, रशीद, जरनैल सिंह, तरुण, राजा, मोहन, सोनू ने बताया कि महिंद्र सिंह डेरा कॉलोनी नगरपालिका रादौर का हिस्सा है। परंतु कॉलोनी में नगरपालिका की ओर से कोई विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे है। कॉलोनी में जगह जगह गंदगी फैली हुई है। सफाई कर्मचारी महीने में एक या दो बार ही सफाई करने आते है।
विज्ञापन

घरों से कूड़ा लेने भी कोई नहीं आता है। कॉलोनी में 100 से अधिक परिवार रहते हैं, लेकिन कॉलोनी की आज भी बहुत सी गलियांं कच्ची है। मांग के बाद भी कॉलोनी में नगरपालिका गलियां पक्की नहीं की गई हैं। नगरपालिका की ओर से कॉलोनी में दो महीने पहले 10 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी, लेकिन स्ट्रीट लाइट शुरू करने के लिए बिजली का कनेक्शन नहीं है। कॉलोनी में पीने के पानी के लिए कोई पाइप लाइन नहीं है।
सरकार की ओर से रादौर में 25 किलोमीटर पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने के दावे किए गए हैं। लोग हैंडपंप का पानी रहे हैं। वहीं, कॉलोनी में कोई सीवरेज व्यवस्था नहीं है। जिस कारण घरों का गंदा पानी कॉलोनी के खाली प्लाॅट में जमा होता है। इससे कॉलोनी में मच्छर-मक्खी पैदा हो रहे है।
उनकी कॉलोनी में सीवर लाइन नहीं बिछाई जा रही है। विकास कार्यों को लेकर कॉलोनी के लोगों के साथ भारी भेदभाव किया जा रहा है। जबकि वह नगरपालिका का प्रॉपर्टी टैक्स भी अदा कर रहे हैं। घरों के ऊपर से बिलजी की तारे गुजर रही हैं। शिकायत के बावजूद हटाई नहीं जा रही हैं। उनकी मांग है कि सरकार व प्रशासन महिंद्र सिंह डेरा कॉलोनी में उनकी सुध ले।
विज्ञापन

इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रवि नायक ने कहा कि कॉलोनी में सीवरेज व पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने को लेकर कार्य किया जा रहा है। कॉलोनी छोटाबांस से करीब सवा किलोमीटर दूर है। इसे लेकर कॉलोनी में पीने के पानी व सीवरेज की लाइन सड़क के साथ बिछाने को लेकर योजना पर कार्य किया जा रहा है। वहीं, नगर पालिका जेई कपिल कांबोज ने बताया कि कॉलोनी में कच्ची गलियों को जल्द पक्का करवाया जाएगा।

शहर की महिंद्र सिंह डेरा कॉलोनी में जमा गंदा पानी। संवाद- फोटो : लहरपुर में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में बैठते यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें