फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान : अकरम

Mon, 05 Aug 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। कोट कलसिया गांव में कांग्रेस की जनसभा हुई। पूर्व मंत्री व पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी अकरम खान ने कहा कि जनता प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान है। इस बार जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता विकास कार्यों की बात करते हैं। भाजपा की ओर से कराया गया विकास सबके सामने है। दो दिन पहले गनौली के पास एक बड़ा ट्रक हाईवे में नीचे धंस गया। विकास कार्यों में किए जा रहे भ्रष्टाचार का इससे बड़ा परिणाम कोई नहीं हो सकता। जिले में पिछले 10 सालों में लगभग 1500 करोड़ से ज्यादा का अवैध खनन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया क सरकार के नेताओं की मोटी हिस्सेदारी के कारण अवैध खनन चल रहा है। उन्होंने दावा किया प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी बड़े घोटाले की जांच कर कर भ्रष्टाचार में लिफ्ट नेताओं और अधिकारियों सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें