संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर याकूबपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो टुकड़ों में हो गया।
ट्रैक्टर चालक छछरौली से प्रतापनगर की तरफ खनन सामग्री लेने के लिए जा रहा था और ट्रक चालक ताजेवाला में मुर्गी दाना लोड कर जींद की तरफ जा रहा था। अचानक दोनों वाहनों में असंतुलित होने से आमने-सामने की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। एक्सीडेंट होने के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को साइड में करवाकर जाम खुलवाया गया। शिकायत आने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।