फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से लोग परेशान

Thu, 31 Jul 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के वार्ड नंबर-4, साईं कॉलोनी में मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारों के कारण स्थानीय लोग बेहद परेशान है। मामले को लेकर कॉलोनी के लोगों ने एसडीओ बिजली निगम रादौर से उनकी कॉलोनी के ऊपर से गुजर रही जुब्बल फीडर की हाईटेंशन तारों को शिफ्ट करने की मांग की है। कॉलोनी निवासी साहिल, सतीश सैनी, रोमी बंचल, काला, रमेश सैनी, नरेंद्र कुमार, मंगतराम आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी के मकानों के ऊपर से जुब्बल फीडर की हाईटेंशन तारे गुजर रही है। जिस कारण कॉलोनी में तारों के कारण कई बार हादसे हो चुके है। उनकी मांग है कि कॉलोनी के मकानों के ऊपर से गुजर रही तारों को जल्द से जल्द शिफ्ट करवाया जाये। जिससे कॉलोनी के लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस बारे एसडीओ रादौर प्रदीप कुमार ने बताया कि साईं कॉलोनी के मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को शिफ्ट करने के लिए अष्टीमेट बनाकर एक्सईएन कार्यालय भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही लाइन को शिफ्ट करवा दिया जायेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें