फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साढौरा में लावारिस गोवंशों की भरमार से लोग परेशान

Mon, 18 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। क्षेत्र की सड़कों पर लावारिस गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिनसे राहगीर व वाहन चालक परेशान हो चुके हैं। ये गाेवंश आए दिन किसी न किसी दुर्घटना का कारण भी बन रहे। यह गोवंश हर गली, चौक चौराहों, बस अड्डे, सब्जी मंडी व मेन बाजार के अलावा मंदिरों के बाहर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं।
र्ष 2019 में सांड के हमले में एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इन बेसहारा पशुओं में गाय, सांड, बछड़े अकसर बस स्टैंड, कोटला मार्ग, थाना वाला चौक, स्कूलों, मंदिरों, मेन बाजार व गलियों में हर जगह घूमते नजर आते हैं। जिनके कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों पर बैठे व खड़े इन गोवंशों को बचाने के लिए क्षेत्र में कोई न कोई हादसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तो भारी वाहनों की टक्कर से पशु चोटिल हो जाते हैं। ऐसे पशुओं को सही उपचार न मिलने के कारण उनके घांवों में कीड़े तक पड़ जाते है। कस्बावासियों शिवम अग्रवाल, पवन सैनी, चिराग बख्शी, व शुभम गौरी ने कहा स्थानीय नगरपालिका को सड़कों पर घूम रहे इन लावारिस गोवंशों को पकड़ कर सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें