फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रताप नगर में बिजली कटों से लोग परेशान

Sun, 16 Feb 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रताप नगर। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं व अब बिजली निगम की तरफ से क्षेत्र में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के कारण रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
प्रताप नगर क्षेत्र में लगे खनन जॉन इकाइयों, प्लाईवुड फैक्ट्री समेत अन्य उद्योग धंधों पर कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को प्रताप नगर क्षेत्र के हथिनी कुंड फैजपुर व प्रताप नगर में कई जगहों पर मरम्मत कार्य होने के चलते बिजली बंद रही। बिजली गुल रहने के चलते उद्योग धंधे बंद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास कुमार सतीश कुमार जयप्रकाश साजिद इमरान आदि का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेज हवाओं के चलते बिजली बंद थी अब मरम्मत कार्य बताया जा रहा है जिसके चलते दुकानदारों समेत किसानों, उद्योगपतियों, क्रशर जोन संचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार गर्मी के सीजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर फीडरों की लाइनों पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। बिजली निगम के जेई सतीश कुमार का कहना है कि बिजली लाइनों पर मरम्मत कार्य के चलते बिजली बंद करनी पड़ती है। कई जगह पर नए तार डाले जा रहे हैं ताकि आने वाले गर्मी के सीजन में आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें