फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक पर धारदार हथियारों से हमला, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत देने पर तीन युवकों ने गुमथला गांव के समीप खूखनी निवासी ओम प्रकाश पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर कुरुक्षेत्र के लौटनी गांव निवासी मुकेश, कैंथला गांव निवासी धर्मा वाल्मीकि और एक अन्य पर केस दर्ज किया।
खूखनी गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका डेरा गांव गुमथला में पड़ता है। शाम के समय वह अपने डेरे से कुछ दूर भैंसे चराने के लिए गया था। तभी आरोपी मुकेश और धर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ बुलेट पर वहां आए। उनके हाथों में देसी कट्टा, गंड़ासी और धारदार हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे उसकी लड़की ने साथी मुकेश के खिलाफ थाने में दी शिकायत वापस लेने की धमकी दी। शिकायत वापस न लेने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। जठलाना थाना प्रभारी तरसेम का कहना है कि दो युवकों को नामजद करते हुए तीन पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें