फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता भाजपा एवं कांग्रेस से त्रस्त : दिलबाग

Mon, 08 Jul 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हर कार्यकर्ता का लक्ष्य अपना बूथ जीतना होना चाहिए। इंडियन नेशनल लोकदल में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी उतना ही मान सम्मान होता है, जितना पार्टी के किसी बड़े पदाधिकारी का। प्रदेश की जनता भाजपा एवं कांग्रेस से त्रस्त है। यह बातें शब्द इंडियन नेशनल लोकदल की पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने आजाद नगर क्षेत्र से अन्य दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल हुए युवाओं को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि युवा घर-घर जाकर लोगों को वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताएं और पूर्व की चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की सरकार में हुए जन हितैषी कार्यों के बारे में भी आमजन को बताने का काम करें। पूर्व विधायक में कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के ऑनलाइन ऑफलाइन में उलझा कर रख दिया है। प्रजनता के सारे कार्य सुविधा शुल्क दे कर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी ऑनलाइन ऑनलाइन गेम नियम तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाएंगे और पहले की तरह सरल एवं आसान नियम बनाए जाएंगे साथ ही यमुनानगर नगर निगम खत्म करके फिर से नगरपालिका बनाई जाएगी जिससे लोगों को भारी भरकम हाउस टैक्स व प्रॉपर्टी टैक्स से राहत मिले। इस दौरान आजाद नगर के संजय उर्फ शेरू राणा, जीतू, जितेंद्र अरोड़ा, कैप्टन कंवलजीत सिंह, विकास गुप्ता, डॉ. अरविंद धीमान पुनीत चोपड़ा, राहुल सेठी सनी चौहान पवन विनायक ने अन्य दल को छोड़ इनेलो का दामन थामा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें