फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो पर लोगों को मिल रहा सिर्फ गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लॉकडाउन के चलते केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों को डिपो से सस्ता राशन उपलब्ध करवाने की योजना तो शुरू कर दी है, लेकिन यह सही से क्रियान्वित नहीं हो पा रही है। आधा मई बीत जाने के बाद जरूरतमंद लोगों को केवल पांच किलो गेहूं ही मिल सका है। लोग िआटा, चीनी, तेल व नमक के लिए चक्कर काट रहे हैं और संचालक सामान न होने की बात कह रहे हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर जरूरतमंदों के लिए चलाई योजना से जिले के लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु इसमें लचर व्यवस्था बड़ी बाधा बनी हुई है। जिसके चलते डिपो पर सामान नहीं पहुंच पाया। डिपो से केवल लोगों को गेहूं ही मिला है। जिले कुल 145677 पात्र कार्ड धारक हैं, जिसमें 6 लाख 59 हजार 559 लोगों के नाम दर्ज हैं। विभाग के पास 9681 गुलाबी कार्ड धारक हैं। वहीं पीला कार्ड धारकों की संख्या 55072 हैं। सफेद कार्ड (ओपीएच ) धारकों की संख्या 80924 है। सभी पात्र परिवारों को राशन मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग की ओर से जिले 145677 लोगों को योजना के अनुसार सामग्री वितरित की जाएगी। गुलाबी, पीला व सफेद (ओपीएच) कार्ड को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा गुलाबी कार्ड धारक को 25 किलोग्राम आटा प्रति कार्ड, 10 किलो बाजरा, दो लीटर सरसों तेल, एक किलो नमक, एक किलोग्राम चीनी दी जानी है। पीले कार्ड धारकों को तीन किलो आटा और दो किलो बाजरा प्रति सदस्य, दो लीटर सरसों तेल, एक किलो चीनी और एक किलो नमक दिया जाना अभी बाकी है।
हर माह वितरित होगा 34127 क्विंटल गेहूं
सरकार की ओर से मई, जून, जुलाई माह में मुफ्त गेहूं दिया जा रहा है। हर माह पात्र कार्ड धारकों में कुल 34127 क्विंटल गेहूं बांटा जाएगा। तीन माह में कुल 102381 क्विंटल गेहूं बांटा जाएगा। इसके अलावा करीब 32550 क्विंटल आटा, 1400 हजार तेल, 600 क्विंटल चीनी वितरित की जानी है।
विज्ञापन

डिपो संचालकों के पास सप्लाई पहुंचाई जा रही है। गेहूं सबसे पहले पहुंचा दिया गया था। अभ आटा, बाजरा, तेल, चीनी, नमक की सप्लाई की जा रही है। सारा सामान एक साथ बांटने में दिक्कत है। इसलिए थोड़ा अंतर दिया जा रहा है। बीच में छुट्टी के कारण देरी हुई। सोमवार तक सभी डिपो पर वितरण शुरू होने की उम्मीद है। -कुशलपाल, डीएफएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें