फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रमाणपत्र न मिलने से लोगों में रोष

Sun, 11 Jan 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। नगर पालिका की ओर से लाल डोरे में रहने वाले लोगों को मलकीयत का प्रमाणपत्र देने के लिए करीब एक वर्ष पहले आवेदन लिए गए थे। परंतु लोगों को आवेदन करने के बावजूद अभी तक मलकीयत के प्रमाणपत्र नहीं मिल पाए हैं। नगर पालिका की ओर से हर वार्ड में इसको लेकर वार्ड कमेटी भी बनाई जा चुकी है। इसमें वार्ड संबंधित पार्षद व वार्ड के दो अन्य सदस्य शामिल हैं। लक्ष्मण सैनी, सतीश सैनी, मामचंद सैनी, फकीर चंद, राजबीर, धर्मपाल ने बताया कि करीब 170 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इस बारे में नगर पालिका के बीआई आदित्य कांबोज ने बताया कि दो सप्ताह में आवेदन करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें