यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने नागरिकों से नकली स्टॉक ट्रेडिंग और फर्जी लोन एप्स से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ये फर्जी एप आकर्षक विज्ञापनों के माध्यम से सोशल मीडिया, एसएमएस और ईमेल के जरिए लिंक भेजते हैं और लोगों को अपने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐप इंस्टॉल करते ही ये संपर्क सूची, फोटो, मैसेज और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच की अनुमति मांग लेते हैं। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराए। संवाद