फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वाद-विवाद में पायल व सोनाक्षी को प्रथम स्थान

Fri, 05 Sep 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में वाणिज्य विभाग, अर्थशास्त्र विभाग, उद्यमिता विकास क्लब व महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता पखवाड़ा मनाया गया। इसके अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा पायल और सोनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा नमिता और राशि ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्या सर्वजीत कौर ने कहा कि उद्यमिता केवल व्यवसाय नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है।
यह पखवाड़ा हम सभी के लिए एक ऐसा मंच है जो हमें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता है। उपप्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि उद्यमिता केवल व्यापार शुरू करना नहीं है बल्कि यह सोचने का नया तरीका है। यह हमें आत्मनिर्भर और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाता है। डॉ. रमेश धारीवाल ने उद्यमिता विषय से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें