फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 30 तक ब्याज माफी के साथ जमा कराएं प्रॉपर्टी टैक्स

Sat, 27 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शत प्रतिशत ब्याज माफी के साथ टैक्स जमा कराने वाले प्रॉपर्टी टैक्स धारकों के लिए शनिवार, रविवार व सोमवार को लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश होने के बावजूद तीनों नगर निगम कार्यालय और नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) खुले रहेंगे।
विज्ञापन

इन दिनों में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के साथ-साथ एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) से संबंधित सभी कार्य अर्थात प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करने संबंधित आपत्तियां ठीक करने के कार्य सुचारू रूप से किए जाएंगे।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि 27 जून को शनिवार, 28 जून को रविवार और 29 जून को संत कबीर दास जयंती के चलते सरकारी अवकाश है। दूसरी ओर सरकार की एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर सौ प्रतिशत ब्याज माफी योजना की अंतिम तिथि 30 जून है। चूंकि समय बेहद कम बचा है और बड़ी संख्या में नागरिक इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, इसलिए नगर निगम ने यह बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने व एनडीसी कार्यों से संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के दिनों में भी अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मेयर ने बताया कि इस छूट का लाभ उठाने के लिए कई संपत्ति मालिकों ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी की कमियों और त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए आपत्तियां लगाई हुई हैं।
आपत्तियां दुरुस्त करने को अन्य दिनों की भांति शनिवार, रविवार व सोमवार को भी एनडीसी शाखा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे, ताकि इन आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स धारक अपना टैक्स जमा कर पूरा ब्याज माफ करवा सकते हैं। करदाताओं की सहूलियत के लिए तीनों दिन तीनों नगर निगम कार्यालय व नागरिक सुविधा केंद्र भी पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें