फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों ने बिजली समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

Sat, 27 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यमुनानगर पहुंचे। किसानों का कहना था कि उनकी ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात प्रस्तावित थी, लेकिन बैठक नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने किसानों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय जाने के बजाय उन्होंने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी मांगें रखीं। एसपी ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी अभियंता को मौके पर बुलाया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में किसानों ने बिजली आपूर्ति और अन्य समस्याओं से संबंधित मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा ज्ञापन सौंपा। एसपी कमलदीप गोयल ने किसानों को आश्वस्त किया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा के बाद उनकी मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निस्तारण का प्रयास होगा। इस दौरान भाकियू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने आरोप लगाया कि किसानों के मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ और अधिकारियों का रवैया नहीं बदला तो संगठन आगे आंदोलन तेज करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें