फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोर्टल की खामियों के विरोध में पटवारी आज से करेंगे प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। राजस्व विभाग के नए पोर्टल में तकनीकी समस्याओं और डिजिटल फसल सर्वेक्षण की खामियों के विरोध में राजस्व पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने 20 और 21 अगस्त को दो दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

साढौरा के पटवारी कपिल अत्री ने चेतावनी दी कि 21 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है। जमाबंदी और इंतकाल के लिए शुरू किए नए पोर्टल में चार माह से रिकॉर्ड संबंधी अनियमितताएं और तकनीकी दिक्कतें बनी हुई हैं। इसके चलते राजस्व कर्मचारियों के साथ आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को अपने काम के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। काम में देरी होने पर कई बार लोग पटवारियों से बहस करते हैं, जबकि पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण कर्मचारी भी बेबस हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें