फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यात्रियों को खान-पान के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

Sun, 23 Aug 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टेशन पर तैयार किया गया स्टाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब ट्रेन का इंतजार करते समय उन्हें भोजन, नाश्ता या स्नैक्स लेने के लिए स्टेशन से बाहर बाजार में नहीं जाना पड़ेगा। स्टेशन परिसर में ही खान-पान की सुविधा शुरू की गई है।
रेलवे परिसर की पार्किंग के पास स्टाल शुरू किया गया है, जिसका संचालन आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा। यहां यात्रियों को नाश्ते के साथ दोपहर और रात का भोजन भी उपलब्ध होगा। स्टाल पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों के दाम रेलवे की ओर से निर्धारित किए जाएंगे। इससे यात्रियों से मनमाने दाम वसूलने की संभावना भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

स्टाल संचालक अपनी मर्जी से किसी खाद्य वस्तु की कीमत नहीं बढ़ा सकेगा। वहीं, भोजन की गुणवत्ता भी रेलवे के निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाएगी। ऐसे में यात्रियों को उचित मूल्य पर भोजन और अन्य खान-पान की सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। अभी तक स्टेशन पर खान-पान की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
प्लेटफार्म पर केवल चाय, पकौड़े और ब्रेड जैसी सीमित सामग्री ही उपलब्ध थी। ऐसे में जिन यात्रियों को भोजन करना होता था, उन्हें स्टेशन परिसर से बाहर बाजार की ओर जाना पड़ता था। ट्रेन के निर्धारित समय पर पहुंचने और रवाना होने के कारण कई यात्रियों के लिए बाहर जाकर भोजन लाना मुश्किल हो जाता था।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कियात्रियों को उचित मूल्य पर खान-पान की सुविधा के लिए स्टाल शुरू किया गया है। अब स्टेशन परिसर में ही स्टाल शुरू होने से यात्रियों को इन परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यात्री ट्रेन पकड़ने से पहले अपनी जरूरत के अनुसार नाश्ता, स्नैक्स या भोजन खरीद सकेंगे। रेलवे के निर्धारित मूल्य और गुणवत्ता से यात्रियों को सुविधा के साथ उचित मूल्य पर खान-पान की सामग्री उपलब्ध होने की उम्मीद है।

नगर निगम हमीरपुर के तहत कार्यालय के सटा शाैचालय जिसमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत कार्यालय के सटा शाैचालय जिसमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत कार्यालय के सटा शाैचालय जिसमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत कार्यालय के सटा शाैचालय जिसमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें