फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यात्रियों की भीड़ आई, रेलवे स्टेशन पर गश्त बढ़ाई

Tue, 07 Oct 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लोगों के सामान की जांच करती जीआरपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। त्योहारों में रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में अपराधिक घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। इसके तहत स्टेशन पर गश्त व जांच बढ़ा दी है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर एक महीने तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम बनाकर रेलवे परिसर की जांच करेगी।
वहीं, जिले के जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, कलानौर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके चलते स्टेशन पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। वहीं, यात्रियों के साथ सामान की जांच होगी। प्लेटफार्म के अलावा अनारक्षित टिकट घर, आरक्षण केंद्र, पूछताछ, पार्किंग, सभी प्रवेश व निकास, रेलवे आउटर, यार्ड, यमुना नहर पुल, पार्सल घर सहित तमाम स्थानों पर जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा यात्रियों के सामान की जांच के लिए सुरक्षाकर्मी मेटल डिटेक्टर से सुसज्जित होंगे। इसी कड़ी सोमवार को यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर अभियान चलाया गया। अभियान थाना राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने तीनों प्लेटफार्म पर यात्रियों के साथ उनके सामान की जांच की।
इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन के साथ टिकट घर, आरक्षण केंद्र, पार्सल कार्यालय, पार्किंग, प्रतिक्षालय, वेटिंग रूम सहित तमाम स्थानों की जांच की। टिकट घर व आरक्षण के साथ रेलवे परिसर में मौजूद लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान बिना कारण स्टेशन पर घूमते मिले तीन लोगों से गहन पूछताछ की गई और संतुष्टि के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि त्योहारों के चलते स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें बनाकर जांच की जा रही है। स्टेशन से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में जांच की जा रही है। प्रवेश व निकास द्वार पर भी लोगों व सामान की जांच कर्मचारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि भीड़ को देखते सभी कर्मचारी अलर्ट पर हैं। कर्मचारी लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षित सफर के बारे जागरूक कर रहे हैं। सफर के दौरान बरतने वाली सावधानियों के बारे लोगों को बता रहे हैं। लोगों से सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें