मिठाई के सैंपल को सील करता कर्मचारी। प्रवक्ता
- फोटो : mathura
यमुनानगर। जगाधरी रोड, वर्कशाप रोड व माॅडल टाउन में मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान 11 दुकानों से 19 सैंपल मिठाइयों के लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. अमित चौहान ने बताया टीम सबसे पहले जगाधरी रोड पर बाबी स्वीट्स पर पहुंची। यहां पर चमचम व बर्फी के सैंपल लिए गए। इसके बाद नीलम स्वीट्स से गुलाब जामुन, मट्ठी, बीकानेर स्वीट्स से पेड़ा, स्पंज रसगुल्ला, जनता प्रीमियम से बर्फी, फिरनी, सोनू स्वीट हाउस से कलाकंद, बेसन लड्डू, नत्थू स्वीट्स से मट्ठी, डोडा बर्फी, माडल टाउन में फार्मर डेयरी से पनीर, खोया, बर्फी, वर्कशाप रोड पर बालाजी बीकानेर स्वीट्स से मूंगदाल बर्फी, गोपाल स्वीट्स से रसगुल्ला, प्रेमी स्वीट्स से पतीसा, जगाधरी में बीकानेर स्वीट्स से बीकानेरी बर्फी का सैंपल लिया गया। संवाद