फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों रहे परेशान

Wed, 19 Aug 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ट्रेनों के बिगड़े शेड्यूल ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। लंबे के साथ कम दूरी की ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को हुई। मंगलवार को सबसे ज्यादा देरी से दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुंची। दिल्ली से अंबाला छावनी जाने वाली गाड़ी संख्या 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से चली। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर काफी समय गुजारना पड़ा।
विज्ञापन

इसी तरह जयनगर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 35 मिनट की देरी से चली। बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी करीब एक घंटा देरी से रही। इसके अलावा बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची।
मुंबई से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 12903 स्वर्ण मंदिर मेल भी अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से पहुंची। वहीं, नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली गाड़ी संख्या 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधा घंटा लेट रही। ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई।
विज्ञापन

कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के निर्धारित समय पर नहीं आने से उन्हें स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। विशेषकर परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताना मुश्किल हुआ। ट्रेन के देरी से चलने की सही जानकारी समय पर नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। स्टेशन अधीक्षक आशुतोष शर्मा ने बताया कि ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही हैं। यहां से गाड़ियां नियमित ठहराव के बाद रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें