फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर ठिठुर रहे यात्री

Mon, 08 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल यात्रियों के लिए परेशान बन गया है। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को सर्द रातें स्टेशन में बितानी पड़ रही हैं। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है और सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग ट्रेनों के इंतजार में घंटों स्टेशन ठिठुर रहे हैं।
कोहरे के कारण अमृतसर मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल साढ़े तीन घंटे। शालीमार मालनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। इसके अलावा सियालदह, दरभंगा, हेमकुंड, सरयु यमुना, लखनऊ चंडीगढ़, शहीद एक्सप्रेस के साथ लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी देरी से चली।
विज्ञापन

रेलवे की एप व साइट पर भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। यात्री निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन पकड़ने आते हैं तो उन्हें गाड़ी और भी लेट होने की जानकारी मिलती है। ऐसे में यात्रियों को सर्द रातें स्टेशन पर गुजारनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल साढ़े तीन घंटे देरी से चली।
वहीं गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक घंटा 18 मिनट, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा की देरी से चली। गाड़ी संख्या 15212 दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस एक घंटा सात मिनट, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा देर से आई। गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर जयनगर सरयु यमुना एक्सप्रेस 15 मिनट, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस 40 मिनट, गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 12232 लखनऊ चंडीगढ़ सुपर फास्ट 40 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14628 अमृतसर सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस करीब घंटा लेट रही है। इसके साथ छत्तीसगढ़, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, हावड़ा मेल भी देरी से चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें