फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बस अड्डे पर यात्रियों को नहीं मिल रहा पीने का पानी

Fri, 30 May 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। बस अड्डे पर वाटर कूलर बंद होने से यात्रियों पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बस अड्डे पर पानी की व्यवस्था न होने के कारण यात्री 20 रुपये की पानी की बोतल लेने को मजबूर हैं। हालांकि यमुनानगर व जगाधरी दोनों बस अड्डों पर ठंडे पानी के लिए कूलर लगे हुए हैं लेकिन यह काम नहीं कर रहे हैं। जिस कारण सुविधा होते हुए लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के दोनों बस अड्डों पर पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। यहां पर ठंडे पानी का कूलर तो लगा हुआ है, लेकिन यह सही काम नहीं कर रहा है। जिस कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। यात्री दिनेश, मोहित, ललित, साहिल, जुनैद, प्रकाश, सरिता, भावना, सारिक ने बताया कि वे अंबाला, चंडीगढ़, पांवटा की बस पकड़ने के लिए जगाधरी बस अड्डे पर आए थे। गर्मी के कारण गला सूख रहा था। ऐसे में ठंडा पानी पीने के लिए कूलर के पास गए तो यह काम नहीं कर रहा था। काम न करने के कारण कूलर से गर्म पानी आ रहा था। ऐसे में उन्हें 20 रुपये की बोतल खरीदनी पड़ी है।

वर्जन
यमुनानगर व जगाधरी दोनों बस अड्डों पर ठंडे पानी की व्यवस्था हैं। यहां कूलर लगे हुए हैं और काम कर रहे हैं। जगाधरी बस अड्डे पर निर्माण कार्य चल रहा है। संभव है कि इसके चलते कोई परेशानी आ गई होगी। इसकी जांच करवाई जाएगी, यदि परेशानी होगी तो दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय रावल, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें