यमुनानगर। फगवाड़ा से दरभंगा जा रहे 48 वर्षीय यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी सुबोध मिश्रा के रूप में हुई। जीआरपी के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर से दराजपुर केसमीप अप लाइन पर व्शव होने की सूचना मिली। मृतक के पास से फोन मिला। इस फोन पर एक महिला की कॉल आई। उसने बताया कि जिसका फोन है, वह उसकी पत्नी है। तब महिला को उसकी मौत के बारे में बताया। इसके बाद मृतक के रिश्तेदार पहुंचे। उन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। प सुबोध फगवाड़ा का काम करता था, जहां से वापस घर लौटते समय ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई। फगवाड़ा से दरभंगा का टिकट भी बरामद हुआ है। संवाद